खीरे के साथ कभी न लगाएं ये पौधे, घट जाएगी पैदावार

03 July 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आप खीरे की अच्छी पैदावार चाहते हैं, तो उसके साथ लगाए जाने वाले पौधों का सही चयन बहुत जरूरी है. गलत पौधों के साथ खीरा लगाने से उसकी ग्रोथ धीमी हो सकती है और उत्पादन भी कम हो सकता है.

Credit: Credit Name

विशेषज्ञों के अनुसार आलू, पत्तागोभी, ब्रोकली और अन्य ब्रासिका फसलें खीरे के साथ नहीं लगानी चाहिए. ये पौधे मिट्टी के पोषक तत्व तेजी से खत्म कर देते हैं, जिससे खीरे को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता और उसकी बढ़वार प्रभावित होती है.

Photo: Unsplash

इसके अलावा पुदीना, रोजमेरी और सेज जैसी सुगंधित जड़ी-बूटियां भी खीरे की ग्रोथ को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इनकी तेज गंध और जैविक प्रभाव खीरे के पौधों को कमजोर कर सकते हैं.

Photo: Unsplash

खीरे के ही परिवार की फसलें जैसे कद्दू, लौकी, तरबूज और तोरी को भी साथ लगाने से बचना चाहिए. इनसे एक जैसे कीट और रोग फैलने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे पूरी फसल प्रभावित हो सकती है.

Photo: Unsplash

खीरे के साथ मक्का, बीन्स, मटर, गेंदा (Marigold), गाजर और लेट्यूस जैसे पौधे लगाने से पैदावार बेहतर होती है और कीटों से भी फसल सुरक्षित रहती है.

Photo: Unsplash

Read Next