07 May 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
गर्मी बढ़ते ही गाय और भैंस का कम दूध देना पशुपालकों की सबसे बड़ी परेशानी बना जाती है. अक्सर लोग इसे मौसम का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि असली वजह गलत खानपान और संतुलित पोषण की कमी होती है.
Photo: PTI
पशु विशेषज्ञों के अनुसार अगर चारे और दाने का सही संतुलन रखा जाए तो बिना किसी महंगे सप्लीमेंट के भी दूध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है.
Photo: PTI
दूध देने वाले पशुओं को सिर्फ हरा चारा खिलाना ही काफी नहीं होता. उनके आहार में सूखा चारा, दाना, मिनरल मिक्सचर और भरपूर साफ पानी भी जरूरी है.
Photo: PTI
विशेषज्ञ बताते हैं कि गायों को प्रति ढाई लीटर दूध पर करीब 1 किलो और भैंसों को प्रति 2 लीटर दूध पर लगभग 1 किलो संतुलित दाना देना फायदेमंद रहता है.
Photo: PTI
पशुओं के आहार में मक्का, बरसीम, नेपियर घास, भूसा और खली जैसी चीजें शामिल करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा और प्रोटीन मिलता है, जिससे दूध बढ़ने में मदद मिलती है.
Photo: PTI
साथ ही गर्मी के दिनों में पशुओं को छांव में रखना, समय-समय पर नहलाना और दिनभर साफ पानी उपलब्ध कराना भी बेहद जरूरी माना जाता है.
Photo: PTI