घर में लगा Pothos यानी मनी प्लांट अगर मुरझाया-सा दिखने लगे या पत्तियां फीकी पड़ जाएं, तो इस्तेमाल की हुई कॉफी आपके काम आ सकती है. कॉफी ग्राउंड्स में मौजूद नाइट्रोजन और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व पौधे की ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं और पत्तियों को हरा-भरा बनाने में मदद करते हैं.