अगर आपके मिर्च के पौधे में फूल तो आ रहे हैं लेकिन मिर्च कम लग रही हैं, तो एक आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है.
Credit: Credit Name
किसानों और बागवानी करने वालों के अनुसार, बेसन (चना आटा) का इस्तेमाल पौधों की ग्रोथ और फल बढ़ाने में फायदेमंद माना जाता है.
Photo: Unsplash
1 चम्मच बेसन लें, इसे 1 लीटर पानी में अच्छे से मिला लें. इस घोल को पौधे की जड़ों में डालें.
Photo: Unsplash
इसे तब डालें जब पौधे में फूल आने शुरू हो जाएं. इस देसी उपाय से पौधे को जरूरी पोषण मिलता है, जिससे फूल ज्यादा टिकते हैं और मिर्च बनने की संभावना बढ़ जाती है.
Photo: Unsplash
इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. सही देखभाल और थोड़ी सी देसी तकनीक से 10–15 दिनों में पौधे में फर्क नजर आ सकता है.