10 June 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
मिर्च के पौधों में फूल कम आने की समस्या अक्सर पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है. किचन में रखी एक चीज़ प्राकृतिक और देसी खाद के रूप में काम करती है.
Photo: Unsplash
1 कप चने रातभर पानी में भिगो दें. सुबह इस पानी में 1 लीटर साफ पानी मिला दें. तैयार घोल को पौधे की जड़ों में डालें.
Photo: Unsplash
इसमें मौजूद प्राकृतिक प्रोटीन, फॉस्फोरस और पोटैशियम पौधे को मजबूत बनाते हैं. जड़ों की ग्रोथ बेहतर होती है. फूल और फल आने की संभावना बढ़ती है.
Photo: Unsplash
हर 15 दिन में एक बार इसका उपयोग करें. सुबह या शाम के समय डालना बेहतर रहता है. ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल न करें.
Photo: Unsplash
सही तरीके से इस्तेमाल करने पर मिर्च के पौधे में फूलों की संख्या बढ़ने लगती है और पौधा ज्यादा स्वस्थ दिखता है.
Photo: Unsplash