24 June 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
ऑफिस में लंबे समय तक काम करने के दौरान आसपास हरियाली हो तो माहौल ज्यादा ताजगी भरा और सुकूनदायक लगता है. हालांकि ऑफिस डेस्क के लिए ऐसे पौधों की जरूरत होती है जो कम रोशनी, एसी वाले वातावरण और सीमित देखभाल में भी आसानी से बढ़ सकें.
Photo: Unsplash
स्नेक प्लांट ऑफिस के लिए सबसे लोकप्रिय पौधों में से एक है. यह कम रोशनी, कम पानी और एसी वाले वातावरण में भी आसानी से जीवित रहता है.
Photo: Unsplash
अगर आप अक्सर पौधों को पानी देना भूल जाते हैं तो ZZ प्लांट आपके लिए सही है. इसकी चमकदार हरी पत्तियां इसे बेहद खूबसूरत बनाती हैं और यह कम रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ता है.
Photo: Unsplash
मनी प्लांट या पोथोस सबसे आसान इंडोर पौधों में गिना जाता है. यह कम रोशनी में भी बढ़ सकता है और इसकी बेलनुमा बढ़वार डेस्क या शेल्फ की सुंदरता बढ़ा देती है.
Photo: Unsplash
अगर आप फूलों वाला इंडोर पौधा चाहते हैं तो पीस लिली अच्छा विकल्प है. इसके सफेद फूल और गहरे हरे पत्ते ऑफिस को आकर्षक बनाते हैं.
Photo: Unsplash
स्पाइडर प्लांट तेजी से बढ़ने वाला और कम देखभाल वाला पौधा है. इसकी झूलती हुई पत्तियां डेस्क को फ्रेश लुक देती हैं और यह इंडोर वातावरण में आसानी से बढ़ता है.
Photo: Unsplash
रंग-बिरंगी पत्तियों वाला यह पौधा कम रोशनी में भी अच्छी ग्रोथ करता है. अगर आप डेस्क पर थोड़ा रंग और आकर्षण जोड़ना चाहते हैं तो यह बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
Credit: Credit Name