घर में नहीं आती धूप! लगाएं ये Indoor Plants, अपनाएं ये टिप्स

07 July 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

आजकल घरों में इंडोर प्लांट्स लगाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. ये न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि वातावरण को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं. लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके घर में पर्याप्त धूप नहीं आती, जिससे पौधे सूखने लगते हैं.

Photo: Unsplash

घर के ऐसे हिस्सों के लिए जहां सीधी धूप नहीं आती, वहां स्नेक प्लांट, ZZ प्लांट, पीस लिली, पोथोस (मनी प्लांट), चाइनीज एवरग्रीन और कास्ट आयरन प्लांट जैसे पौधे लगाए जा सकते हैं.

Photo: Unsplash

ये पौधे कम रोशनी में भी आसानी से जीवित रहते हैं और ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. इंडोर पौधों को तेज धूप में रखने से उनकी पत्तियां जल सकती हैं.

Photo: Unsplash

इन्हें ऐसी जगह रखें जहां खिड़की से हल्की या फिल्टर होकर रोशनी आती हो. अगर कमरे में प्राकृतिक रोशनी बिल्कुल नहीं आती तो जरूरत के अनुसार ग्रो लाइट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

Photo: Unsplash

कम रोशनी में पौधों की बढ़त धीमी होती है, इसलिए इन्हें ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. पानी देने से पहले मिट्टी की ऊपरी परत जरूर जांच लें. अगर मिट्टी सूखी हो तभी पानी दें. गमले में पानी निकासी के लिए छेद होना भी जरूरी है.

Photo: Unsplash

इंडोर प्लांट्स के लिए हल्की और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें. समय-समय पर सूखी पत्तियां हटाते रहें और पौधे की पत्तियों को साफ करते रहें, ताकि वे बेहतर तरीके से रोशनी ले सकें.

Photo: Unsplash

Read Next