12 June 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए अपने पौधों को पोषण देना चाहते हैं, तो आपकी रसोई में ही कई ऐसे प्राकृतिक फर्टिलाइजर मौजूद हैं जो पौधों की ग्रोथ को बेहतर बना सकते हैं. ये न सिर्फ पौधों को जरूरी पोषक तत्व देते हैं, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता भी सुधारते हैं.
Credit: Credit Name
चावल धोने या उबालने के बाद बचा पानी पौधों के लिए फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद स्टार्च और मिनरल्स पौधों की बढ़वार में मदद करते हैं.
Photo: Unsplash
प्याज के छिलकों को पानी में भिगोकर तैयार किया गया घोल पौधों को कई जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है और उनकी सेहत सुधारने में मदद करता है.
Photo: Unsplash
सूखे केले के छिलकों का पाउडर पोटैशियम से भरपूर होता है, जो फूल और फलों की अच्छी ग्रोथ में मदद करता है.
Photo: Unsplash
नींबू के छिलकों का उपयोग सीमित मात्रा में खाद बनाने के लिए किया जा सकता है. यह जैविक कचरे को उपयोगी खाद में बदलने का अच्छा तरीका है.
Photo: Unsplash