घर में लगाइए ये 10 फूलदार पौधे, खुशबू से महकता रहेगा घर

05 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

कहा जाता है, जिस घर में फूलों की खुशबू बसती है, वहां तनाव टिक नहीं पाता और सुकून रहता है. अगर आप बालकनी, छत या आंगन में पौधे लगाने का सोच रहे हैं, तो ये 10 खुशबूदार फूल जरूर शामिल करें.

Photo: Pixabay

हरसिंगार की सुबह-सुबह बिखरती खुशबू दिन की शुरुआत को खुशनुमा बना देती है.

Photo: Pixabay

मधुमालती दीवारों या जाली पर चढ़कर मीठी महक से पूरे घर को महका देती है.

Photo: Pixabay

गुलाब प्यार और सुकून का प्रतीक माना जाता है.

Photo: Pixabay

चमेली अपनी सादगी भरी खुशबू से मन को शांति देती है.

Photo: Pixabay

चंपा की खुशबू मंदिर जैसी पवित्रता का एहसास कराती है.

Photo: Pixabay

मोगरा ऐसा फूल है, जिसकी महक हर मौसम में दिल को भाती है.

Photo: Pixabay

छोटे-छोटे फूलों वाली मधु कामिनी अपनी जादुई खुशबू से सबका ध्यान खींच लेती है.

Photo: Pixabay

रात होते ही रात की रानी की खुशबू पूरे माहौल को महका देती है.

Photo: Pixabay

वहीं रजनीगंधा की शाही महक खास मौकों पर पसंद की जाती है.

Photo: Pixabay

गंधराज ऐसा पौधा है, जिसका एक फूल भी पूरे आंगन को महका देने के लिए काफी होता है.

Photo: Pixabay

Read Next