गुलाब में ज्यादा और बड़े फूल चाहिए? मिट्टी में डाल दें ये एक चीज़

11 June 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आपके गुलाब के पौधे में फूल कम आ रहे हैं या खिलने के बाद जल्दी मुरझा जाते हैं, तो महंगे फर्टिलाइजर की जगह कुछ आसान घरेलू उपाय आजमा सकते हैं. 

Photo: Unsplash

बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार केले के छिलके और मैग्नीशियम युक्त पोषण गुलाब के पौधों को मजबूत बनाने और अधिक फूल देने में मदद कर सकते हैं.

Photo: Unsplash

केले के छिलकों में पोटैशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो फूल बनने और पौधे की मजबूती में मदद करते हैं.

Photo: Unsplash

आप केले के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पौधे के आसपास मिट्टी में दबा सकते हैं या पानी में भिगोकर उसका घोल तैयार कर सकते हैं.

Photo: Unsplash

कई माली गुलाब के पौधों के लिए एप्सम सॉल्ट का उपयोग करते हैं क्योंकि इसमें मैग्नीशियम और सल्फर होता है. यह पौधों में क्लोरोफिल उत्पादन और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद कर सकता है.

Photo: Unsplash

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा लाभ तभी मिलता है जब मिट्टी में वास्तव में मैग्नीशियम की कमी हो. विशेषज्ञों के अनुसार बड़े और भरपूर फूल पाने के लिए पौधे को पर्याप्त धूप, संतुलित खाद, सही सिंचाई और समय-समय पर छंटाई (प्रूनिंग) भी जरूरी है.

Photo: Unsplash

रोजाना कम से कम 6-8 घंटे धूप दें. सूखे फूलों को समय पर हटाएं. गहरी सिंचाई करें, बार-बार हल्का पानी देने से बचें. संतुलित NPK खाद का उपयोग करें. पौधे के आसपास जैविक मल्च बिछाएं.

Photo: Unsplash

Read Next