सालभर हरा-भरा रहेगा Areca Palm, जरूर करें ये 3 काम

18 April 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अरेका पाम सिर्फ एक डेकोरेटिव प्लांट नहीं, बल्कि हेल्दी और पॉजिटिव माहौल का हिस्सा है. खास बात यह है कि अगर इसकी सही देखभाल की जाए, तो यह पौधा सालभर हरा-भरा और घना बना रह सकता है.

Credit: Credit Name

गुड़ाई और  वर्मीकंपोस्ट

मिट्टी को हल्का ढीला करें, इससे जड़ों तक हवा और पोषण बेहतर पहुंचता है और ग्रोथ तेज होती है और वर्मीकंपोस्ट डालें. यह मिट्टी की उर्वरता बढ़ाकर पौधे को जरूरी न्यूट्रिएंट्स देता है, जिससे पत्तियां घनी और हरी रहती हैं.

Photo: Pexels

एप्सम सॉल्ट

महीने में 1 बार आधा चम्मच 1 बाल्टी पानी में घोलकर दें. इससे मैग्नीशियम की कमी पूरी होती है और पत्तियों की चमक बढ़ती है.

Photo: Pexels

नीम ऑयल स्प्रे

हफ्ते में 1 बार पत्तियों पर स्प्रे करें. यह नैचुरल कीटनाशक है, जो पौधे को कीड़ों और फंगल इंफेक्शन से बचाता है.

Photo: Pexels

इसके अलावा पौधे को हल्की धूप दिखाते रहें और मिस्ट देते रहें. इससे पौधा सालभर तरोताजा रहेगा.

Photo: Pexels

Read Next