अपराजिता में चाहिए फूलों की भरमार? अपनाएं ये घरेलू तरीका

20 April 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अपराजिता को नीले और सफेद खूबसूरत फूलों के लिए जाना जाता है. कई बार इस पौधे में पत्तियां तो खूब आती हैं, लेकिन फूल कम निकलते हैं. ऐसे में एक आसान और घरेलू उपाय काफी मददगार साबित हो सकता है.

Credit: Credit Name

बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार, अपराजिता में फूलों की संख्या बढ़ाने के लिए केमिकल फर्टिलाइज़र की जगह घर में मौजूद सुखी चाय पत्ती का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह एक प्राकृतिक खाद की तरह काम करती है और मिट्टी की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है.

Photo: Pexels

इस उपाय के लिए सबसे पहले इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती को अच्छी तरह धोकर धूप में सुखाना जरूरी होता है, ताकि उसमें मौजूद अतिरिक्त एसिड और नमी खत्म हो जाए. इसके बाद इसे हल्के-हल्के मिट्टी में मिला दिया जाता है या पौधे की जड़ों के आसपास डाला जाता है.

Photo: Pexels

विशेषज्ञों का कहना है कि चाय पत्ती मिट्टी में कार्बनिक तत्व बढ़ाती है, जिससे पौधे को जरूरी पोषण मिलता है. इसका सीधा असर पौधे की ग्रोथ और फूलों की संख्या पर पड़ता है. नियमित इस्तेमाल से अपराजिता में न सिर्फ फूल ज्यादा आते हैं, बल्कि पौधा ज्यादा घना और स्वस्थ भी दिखता है.

Photo: Pexels

यह तरीका पूरी तरह प्राकृतिक, सस्ता और सुरक्षित है, जिससे बिना किसी केमिकल के भी घर का गार्डन खूबसूरत और फूलों से भरा रखा जा सकता है.

Photo: Pexels

Read Next