गर्मियों में गाय-भैंस को खिलाएं ये आहार, बाल्टी भर भरकर देंगी दूध
25 March
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
गर्मियों में पशुओं का खान-पान प्रभावित होता है. जिसका सीधा असर दूध उत्पादन पर पड़ता है. ऐसे में पशुपालकों के लिए पशुओं की सही देखभाल करना जरूरी है.
आइए जानते हैं.
Photo- Pexels
संतुलित आहार जरूरी
पशुपालकों का मानना है कि गर्मी के मौसम में सूडान घास लाभकारी होती है. इसके साथ भूसा, चोकर, चुनी और पशु आहार को मिलाकर देना चाहिए. इससे उनकी दूध देने की क्षमता बढ़ती है.
Photo: Pexels
कितना पानी पिलाएं?
गर्मी के मौसम में पशुओं को दिन में कम से कम 3 से 4 बार पानी देना चाहिए. ताकि उनके शरीर में ठंडक बनी रहे.
Photo: Pexels
गर्मी से बचाव
पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए छाया की उचित व्यवस्था करनी चाहिए. शेड को चारों ओर से गीले जूट के बोरे से ढकना बेहतर है.
Photo: Pexels
साफ-सफाई का ध्यान
पशुओं को साफ-सुथरी जगह पर रखना भी जरूरी है. साफ वातावरण में रहने से पशु स्वस्थ रहते हैं और उनका दूध उत्पादन भी ठीक रहता है.