गुलाब से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये 5 पौधे, लगाकर बढ़ाएं घर की रौनक
01 March 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आप अपने गार्डन या बालकनी को रंगों से भरना चाहते हैं और कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो सिर्फ गुलाब पर ही निर्भर रहना जरूरी नहीं. कई ऐसे फूलदार पौधे हैं जो खूबसूरती में गुलाब को भी टक्कर देते हैं.
Photo: Pixabay
Hellebore
इसे “विंटर रोज़” भी कहा जाता है क्योंकि ठंड के मौसम में भी यह खूबसूरत फूल देता है. इसके फूल लंबे समय तक टिके रहते हैं और हल्की छांव में भी अच्छे से बढ़ते हैं.
Photo: Pixabay
Double Impatiens
इसके डबल लेयर वाले फूल बेहद घने और आकर्षक होते हैं. यह पौधा कम धूप वाली जगह में भी शानदार ग्रोथ करता है, इसलिए बालकनी के लिए बेहतरीन विकल्प है.
Photo: Pixabay
Zinnia
रंग-बिरंगे और बड़े फूलों वाली डबल ज़िनिया आपके गार्डन को त्योहार जैसा लुक देती है. इसे धूप पसंद है और यह कम देखभाल में भी खूब खिलती है.
Photo: Pixabay
Carnation
मुलायम पंखुड़ियों और हल्की खुशबू वाले कार्नेशन गमलों में भी आसानी से उगाए जा सकते हैं. इसके डबल फूल बेहद रॉयल लुक देते हैं.
Photo: Pixabay
Rose Balsam
इसे गुलमेहंदी भी कहा जाता है. इसके घने, गुलाब जैसे फूल बहुत आकर्षक लगते हैं और यह गर्मियों में भी अच्छी तरह खिलता है.