scorecardresearch
 

भविष्य से लौटने का दावा करने वाले शख्स ने बताई 2050 की दुनिया!

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में खुद को टाइम ट्रैवलर बताने वाला व्यक्ति साल 2050 की दुनिया दिखाने का दावा कर रहा है. वीडियो में जंग लगा एफिल टॉवर, वीरान शहर और टूटे हुए सैन्य विमान दिखाई देते हैं. कई लोग इसे एआई और एडिटिंग का कमाल बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे भविष्य की डरावनी झलक मान रहे हैं.

Advertisement
X
तीसरे विश्व युद्ध के बाद की दुनिया दिखाने वाला यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. ( Photo: AI)
तीसरे विश्व युद्ध के बाद की दुनिया दिखाने वाला यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. ( Photo: AI)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब और रहस्यमयी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति खुद को टाइम ट्रैवलर बता रहा है. उसका दावा है कि वह साल 2050 से आया है और उसने तीसरे विश्व युद्ध के बाद की तबाही की दुनिया देखी है. वीडियो में वह दुनिया की ऐसी तस्वीर दिखाता है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और डरे हुए भी. यह वीडियो टिकटॉक अकाउंट @bon.bonclyde से शेयर किया गया है. इस अकाउंट पर पहले भी कई रहस्यमयी और एआई से बने वीडियो पोस्ट किए जा चुके हैं. लेकिन इस बार शेयर किए गए वीडियो ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा है. वीडियो में दावा किया गया है कि भविष्य में दुनिया पूरी तरह बदल चुकी है और बड़े-बड़े शहर वीरान हो गए हैं.

सुनसान सड़क पर दिखे घास
वीडियो की शुरुआत पेरिस के मशहूर एफिल टॉवर से होती है. टाइम ट्रैवलर होने का दावा करने वाला व्यक्ति कहता है कि वह साल 2050 में पेरिस में मौजूद है. वह कैमरे में एक जंग लगा हुआ एफिल टॉवर दिखाता है. आसपास कोई इंसान दिखाई नहीं देता. सड़कें खाली हैं और जगह-जगह टूट-फूट नजर आती है. वीडियो में वह कहता है- कुछ बहुत बड़ा हुआ है. यहां अब कोई नहीं है. इसके बाद वह नोट्रे डेम कैथेड्रल दिखाता है, जो बेहद पुराना और टूटा हुआ दिखाई देता है. वीडियो में कहा गया है कि इमारतों पर बेलें उग चुकी हैं और पूरा शहर सुनसान हो गया है. सड़कों पर घास उगी हुई दिखाई जाती है, जैसे कई सालों से वहां कोई इंसान न आया हो.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bonnie&Clyde (@bon.bonclyde)

वीडियो में दिखा डरावना माहौल
एक जगह वह जमीन पर पड़ा रेड बुल का खाली कैन उठाता है और दिखाता है कि दुनिया अब पूरी तरह उजड़ चुकी है. वीडियो का माहौल डरावना बनाने के लिए उसमें धीमा और भयावह संगीत भी जोड़ा गया है. इसके बाद वीडियो रूस के एक सैन्य एयरबेस की तरफ जाता है. यहां टूटे हुए और गोलियों के निशान वाले विमान दिखाई देते हैं. टाइम ट्रैवलर दावा करता है कि तीसरे विश्व युद्ध के बाद यह एयरबेस पूरी तरह नष्ट हो गया. कई विमानों पर जंग लगी हुई दिखाई देती है और आसपास कोई गतिविधि नजर नहीं आती. वीडियो में एक बड़ा जहाज भी दिखाया जाता है, जो रेगिस्तान के बीच फंसा हुआ नजर आता है. वहां पानी नहीं है और चारों तरफ सिर्फ सूखी जमीन दिखाई देती है. वीडियो में आवाज आती है- दुनिया खाली हो चुकी है, सिर्फ हवा बची है.

Advertisement

हालांकि कई लोग इस वीडियो को सिर्फ एआई तकनीक और एडिटिंग का कमाल बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि यह केवल मनोरंजन और लोगों का ध्यान खींचने के लिए बनाया गया है. क्योंकि वीडियो में दिखाई गई कई चीजें कंप्यूटर जनरेटेड यानी AI से बनी हुई लगती हैं. फिर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं. कुछ लोग इसे मजेदार मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग भविष्य को लेकर चिंता भी जता रहे हैं. यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है जब दुनिया में कई जगह तनाव बढ़ रहा है. खासतौर पर स्ट्रीट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका, ईरान और दूसरे देशों के बीच हालात चर्चा में हैं. यह समुद्री रास्ता दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरता है.

नोट: Aajtak.in इस खबर की पुष्टि नहीं करता है. यह वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर लिखी गई है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement