scorecardresearch
 

हनीमून से लौटकर IAS टीना डाबी ने 15 लाख फैन्स से शेयर की ये खबर!

पहले IAS Tina Dabi जयपुर में वित्त विभाग में संयुक्त शासन सचिव के पद पर कार्यरत थीं. लेकिन अब वो जैसलमेर जिले की कलेक्टर की जिम्मेदारी निभाएंगी. खुद टीना डाबी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी नई पोस्टिंग के बारे में जानकारी दी है. टीना के पति आईएएस Pradeep Gawande की पोस्टिंग उदयपुर में हुई है.

Advertisement
X
IAS टीना डाबी ने पोस्ट कर दी जानकारी (Pic: Tina Dabi/Insta)
IAS टीना डाबी ने पोस्ट कर दी जानकारी (Pic: Tina Dabi/Insta)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • फैन्स दे रहे टीना डाबी को शुभकामनाएं
  • IAS टीना को जैसलमेर जिले की मिली जिम्मेदारी

IAS टीना डाबी, पति प्रदीप गवांडे के साथ गोवा में छुट्टियां एन्जॉय करते हुए कई तस्वीरें शेयर की थीं. इस बीच टीना डाबी ने फैंस के साथ एक खुशखबरी भी साझा की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बताया है कि उन्हें नई जगह ज्वाइनिंग मिल गई है. 

टीना डाबी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'आज जैसलमेर के जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट के तौर जॉइन किया.' इसके साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें वो दफ्तर में बैठी हैं. 

इंस्टाग्राम पर टीना के 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इस खुशखबरी पर फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. कुछ ही मिनट में उनकी पोस्ट को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tina Dabi (@dabi_tina)

 
बता दें कि इससे पहले टीना डाबी जयपुर में वित्त (कर) विभाग में संयुक्त शासन सचिव के पद पर कार्यरत थीं. अब उन्हें जैसलमेर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, उनके पति प्रदीप गवांडे को उदयपुर भेजा गया है. गवांडे को राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम लिमेटड का प्रबंध निदेशक और पेट्रोलियम का निदेशक बनाया गया है. 

Advertisement

टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने 22 अप्रैल को शादी की थी. शादी के बाद हाल ही में वो गोवा ट्रिप पर गए थे. इस दौरान टीना ने अपने पति प्रदीप के साथ कई फोटोज शेयर कीं. कपल समुद्र किनारे एन्जॉय करते दिखे थे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tina Dabi (@dabi_tina)

इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए टीना डाबी ने कैप्शन में एक रोमांटिक मैसेज भी लिखा था. उन्होंने गोवा ट्रिप की फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 'लहरों के साथ हम एक हो रहे हैं.' तस्वीरों में टीना और प्रदीप बीच पर और लग्जरी होटल्स में मस्ती करते नजर आए. 

टीना डाबी और प्रदीप गवांडे

हालांकि, अब टीना की नई तस्वीर देखकर लग रहा है कि कपल गोवा से वापस राजस्थान लौट आए हैं और अपनी नौकरी की जिम्मेदारियों को निभाने में जुट गए हैं. 

Viral News: कंपनी ने गलती से भेजी करोड़ों सैलरी, इस्तीफा देकर भाग गया बंदा!

Advertisement
Advertisement