scorecardresearch
 

ममता बनर्जी के भतीजे की दादागीरी ने लिया सियासी रंग

कोलकाता में ममता बनर्जी के भतीजे आकाश बनर्जी की दादागीरी ने राजनीतिक रंग ले लिया है.

Advertisement
X
ममता बनर्जी
ममता बनर्जी

कोलकाता में ममता बनर्जी के भतीजे आकाश बनर्जी की दादागीरी ने राजनीतिक रंग ले लिया है.

ममता बनर्जी के भतीजे की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को कोलकाता में कांग्रेस लीगल सेल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. बताया जाता है कि मंगलवार की शाम तीन-चार दोस्तों के साथ कार से जा रहे आकाश ने ट्रैफिक सिग्नल की अनदेखी की और जब ट्रैफिक पुलिस ने रोका, तो मुख्यमंत्री का भतीजा होने की धौंस जमाई.

आरोप है कि आकाश ने पुलिस से बदसलूकी भी की. इस मामले में पुलिस ने आकाश समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और कार सीज कर ली गई है.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जब यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में आकाश की कार को रोका गया, तो वह पुलिस पर चिल्लाया और उसने दावा किया कि वह ममता बनर्जी का रिश्तेदार है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस व्यक्ति ने पुलिसकर्मी को अपशब्द कहे. मौके पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने कहा कि आकाश ने उसे थप्पड़ मारा और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की.

Advertisement
Advertisement