scorecardresearch
 

28 फरवरी 2012: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

Advertisement
X
ईवीएम
ईवीएम

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.
9.01 PM: कांग्रेस नेता कृपाशंकर सिंह के खिलाफ कथित रूप से आय से अधिक सम्पत्ति मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई.
8.50 PM: दिल्ली से गुजरने वाली गाड़ियां बढ़ाती है यहां का प्रदूषण: शीला.
8.00 PM: देशव्यापी हड़ताल का मिला जुला असर, परिवहन और बैंकिंग सेवायें प्रभावित.
6.50 PM: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में नहर में गिरी छात्रों से भरी बस. पुलिस ने बताया है कि अब तक 2 शव बरामद किए जा चुके हैं. बस में 45 छात्र सवार थे.
6.44 PM: असम की राजधानी गुवाहाटी में धमाका होने की खबर है. इस धमाके में 2 लोग घायल हुए हैं.
5.55 PM: भोपाल के शहला मेहसूद हत्‍याकांड में सीबीआई ने महिला आर्किटेक्‍ट को गिरफ्तार किया है.
5.40 PM: यूपी चुनाव: छठे चरण में 59.3 फीसदी मतदान.
4.09 PM: होबार्ट वनडे में भारत ने श्रीलंका को बोनस अंक के साथ हराया. इसके साथ ही भारत ने सीबी श्रृंखला में अपनी उम्‍मीदें बरकरार रखी हैं.
4.00 PM: विराट कोहली ने 76 गेंदों में पूरी की सेंचुरी.
3.18 PM: होबार्ट वनडेः भारत को तीसरा झटका, गंभीर आउट.
2.58 PM: होबार्ट वनडेः कोहली और गंभीर ने जड़ा अर्धशतक
2.50 PM: कु़डनकुलम प्लांट विवाद मामले में कमेटी ने तमिलनाडु सरकार को रिपोर्ट सौंपी.
2.45 PM: हॉकी टीम को एक करोड़ 12 लाख का इनाम देगा सहारा
2.15 PM: रुटीन चैकअप के लिए अमेरिका गईं सोनिया गांधी. 4-5 दिन में वापस लौटेंगी सोनिया गांधी.
1.55 PM: होबार्ट वनडेः भारत का दूसरा विकेट गिरा, तेंदुलकर आउट
1.40 PM:  होबार्ट वनडेः भारत का पहला विकेट, सहवाग आउट.
1.20 PM: पश्चिम बंगालः हड़ताल के दौरान TMC-CPM कार्यकर्ताओं में झड़प. कोलकाता, मुर्शिदाबाद और बर्धमान में झड़प.
1.14 PM: होबार्टः फ्लड लाइट खराब होने से भारतीय पारी की शुरुआत में देरी
12.19 PM: 12.15 PM: श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा, मैथ्यूज आउट
12.00 PM: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, परेरा आउट
11.52 AM: समलैंगिकता पर केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले को गंभीरता से ले केंद्र. केंद्र सरकार ने समलैंगिकता को गलत नहीं कहा.
11.45 AM:  श्रीलंका को दूसरा झटका, कुमार संगकारा आउट.
11.20 AM: 11.10 AM: दिल्ली में हड़ताल में खास असर नहीं. कोलकाता में बंद का मिला-जुला असर.
10.45 AM: कोलकाता में बंद के दौरान टीएमसी और सीपीआई(एम) समर्थक भिड़े.
10.25 AM: भिवानी में दलित लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया केस
10.15 AM: टीम अन्ना के सदस्य कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद केजरीवाल वोट देंगे. एयरपोर्ट से लौट रहे हैं अरविंद केजरीवाल.

9.50 AM: यूपी चुनावः 13 जिलों में अब तक 9.73 फीसदी वोटिंग
9.45 AM: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, जयवर्धने आउट
9.18 AM:  नोएडा में अबतक 7 फीसदी मतदान
9.15 AM:  सहारनपुर में 3 बूथों पर ईवीएम खराब.
8.40 AM: सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने वोट नहीं डाला. बिना वोट डाले ही वे गोवा चले गए.
8.27 AM: होबार्ट वनडेः भारत ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला
8.15 AM: यूपी चुनावः बागपत में तीन जगहों पर EVM खराब, मतदान पर असर.
8.12 AM: कोलकाता में सीपीएम समर्थकों का हंगामा. तोड़फोड़, टैक्सी फूंकने की कोशिश
7.40 AM: जर्मन नागरिक को कुडनकुलम प्रोजेक्ट से वापस जर्मनी भेजा गया. जर्मन नागरिक पर प्रोजेक्ट के विरोध में फंडिंग का आरोप. भेजने से पहले तलाशी ली गई.
7.20 AM: यूपी में आज वोटिंग का सबसे बड़ा दौर, 13 जिलों की 68 सीटों के लिए पड़ेंगे वोट, कड़ी सुरक्षा में होगा छठे दौर का मतदान
7.18 AM: देशभर में आज हड़ताल, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ लाखों बैंककर्मियों के साथ ट्रेड यूनियन का भी काम बंद.

7.15 AM: दिल्ली में आज ऑटो-टैक्सी की भी हड़ताल, वेलफेयर फंड की कर रहे मांग, शीला सरकार ने कहा जल्दबाजी का फैसला.
7.12 AM: बीजेपी का शिवसेना को झटका, बीएमसी के मेयर पर जताई दावेदारी, विनोद तावड़े बोले- कम से कम एक टर्म तो मिले पद.
7.10 AM: यूपी के सोनभद्र में बारुदी सुरंग से धमाका, ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की भी आशंका.

7.08 AM: दिल्ली एनसीआर में 24 घंटे के भीतर छह बलात्कार की वारदात से सनसनी, कैंट इलाके में फौजी ने किया साथी की पत्नी से रेप.
7.07 AM: राजधानी में सौतेला बाप भी बना दरिंदा, नाबालिग बेटी की आबरु से किया खिलवाड़, पड़ोसियों ने किया पुलिस के हवाले.
7.05 AM: दिल्ली में हिट एंड रन में पुलिस कांस्टेबल की मौत, देर रात घर लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर.

7.03 AM: आखिरी लीग मैच में भारत की आज श्रीलंका से भिड़ंत, सीरीज़ में ज़िंदा रहने के लिए चाहिए बोनस पॉइंट की जीत.
7.00 AM: सचिन-सहवाग पर लगी निगाहें, खराब बैटिंग पर एशिया कप से बाहर हो सकते हैं वीरू, तो सचिन पर भी अच्छे प्रदर्शन का दबाव.

Advertisement
Advertisement