देहरादून
देहरादून (Dehradun) भारत के राज्य उत्तराखंड की राजधानी और एक जिला है. यह गढ़वाल मंडल का एक हिस्सा है. इस जिले का क्षेत्रफल 3,088 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
देहरादून जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha Constituency) और 10 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Assembly Constituency).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक देहरादून की जनसंख्या (Population) लगभग 17 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 549 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 902 है. इस जिले की 84.25 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 89.40 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 78.54 फीसदी है (literacy).
देहरादून की स्थापना 1699 में हुई थी. कहा जाता है कि सिक्खों के गुरु रामराय किरतपुर को टिहरी नरेश ने कुछ गांव दान में दिए दिए थे. यहां उन्होंने 1699 ई. में मुगल मकबरों से मिलता-जुलता मन्दिर बनवाया जो आज तक प्रसिद्ध है. पुराणों के अनुसार तो लक्ष्मण को शक्ति बाण लगने पर हनुमान जी जिस पर्वत से औषधियां लाए थे वह देहरादून में ही है. वाल्मिकी रामायण में इस पर्वत को महोदय कहा गया है (History).
इस जिले मौजूद संस्थानों में सबसे महत्वपूर्ण संस्थानों में इंडियन मिलिटरी ऐकडमी (भारतीय सैन्य अकादमी) प्रमुख है. भारतीय सेना के अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए ये देश का प्रमुख प्रशिक्षण स्कूल है. आईएमए (IMA) की स्थापना 1922 में हुई लेकिन इसका उदघाटन 1 अक्टूबर 1932 को हुआ था (Tourist places).
देहरादून दृष्टिबाधितों के लिए स्थापित पहली और एकमात्र राष्ट्रीय स्तर की संस्था राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संस्थान (एन.आइ.वी.एच.) भी स्थित है. यहाँ दृष्टिबाधित बच्चों के लिए स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, ब्रेल पुस्तास्तलय एवं ध्वन्यांकित पुस्तकों का पुस्तकालय भी है (National Institute of Visually Handicapped NIVH).
देहरादून में पूरे देश में मशहूर दून स्कूल भी स्थित है. इस स्कूल की स्थापना 1935 में हुई और इसकी गिनती भारत के सबसे अच्छे आवासीय विद्यालयों में की जाती है (Doon School).
देहरादून जिले में स्थित मशहूर पर्यटक स्थलों में मसूरी और चकराता खास हैं. मसूरी एक हिल स्टेशन है जिसे “पहाड़ों की रानी” भी कहा जाता है. चकराता एक शांत पहाड़ी इलाका है जहां पर्यटक स्कीइंग और ट्रेकिंग करने के लिए जाते हैं (Hill Stations).
देहरादून में मोबाइल और लैपटॉप चोरी होने के बाद एक पीड़िता ने उत्तराखंड पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कौशिकी ध्यानी का दावा है कि 12 सितंबर को क्लेमेंट टाउन में उनका और कई अन्य लोगों का सामान चोरी हुआ. शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हुई. अब कथित चोर उन्हें SMS और WhatsApp कर चोरी हुए आईफोन का पासवर्ड मांग रहा है.
देहरादून के क्लेमेंट टाउन में iPhone चोरी के बाद कथित चोर द्वारा पीड़िता को SMS और WhatsApp कर पासवर्ड मांगने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है. मामले से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो में जानें मामला.
देहरादून के रायपुर में प्लंबर पर बुजुर्ग दंपति और घरेलू सहायिका की पेचकस से हत्या का आरोप है. पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर सोने की चेन और पेचकस बरामद कर लिया है. पढ़ें ये सनसनीखेज कहानी.
300 रुपये के लेन-देन को लेकर एक प्लंबर ने बुजुर्ग दंपति और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी. पुलिस जांच में पता चला कि प्लंबर राजकुमार ने बुजुर्ग दंपति पर पेचकस से हमला किया. वारदात में घायल तीनों लोगों की मौत हो गई.
बिग बॉस फेम और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में हैं. देहरादून में उन पर पत्नी रितिका के चचेरे भाई राज सिंह चौहान के साथ मारपीट का आरोप लगा है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनुराग समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. शिकायत में रास्ता रोकने, मारपीट, जान से मारने की कोशिश और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
देहरादून के रायपुर इलाके की विष्णुलोक कॉलोनी में घर में घुसकर दंपती और नौकरानी की हत्या से सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में लूट के इरादे की आशंका है. पढ़ें इस सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड पूरी कहानी.
देहरादून के प्रेमनगर में 32 वर्षीय मदन मुखिया की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी देवी और पड़ोसी लल्लन शर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी. पढ़ें ये सनसनीखेज कहानी.
उत्तराखंड में लॉन्ग वीकेंड पर कैंची धाम सहित कई प्रमुख स्थलों पर भारी जाम से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई. बॉर्डर पर रोजाना लगभग एक लाख बाहरी गाड़ियां दर्ज हुईं. वैज्ञानिकों और विपक्ष ने सड़कों की वहन क्षमता और बेतरतीब निर्माण पर चिंता जताते हुए स्थायी ट्रैफिक प्लान बनाने की माँग की है.
उत्तराखंड में 6 से 11 अक्टूबर के बीच मौसम बदलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने इस अवधि के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी होगी. चमोली, नैनीताल समेत सात जिलों में तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर विशेष सतर्कता है.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. देहरादून के त्यूणी मार्ग पर पहाड़ी रास्ते का एक सुहाना सफर पलक झपकते ही मौत के सफर में बदल गया. यह पूरी घटना कार के अंदर लगे डैशबोर्ड कैमरे में कैद हो गई, जिसका 22 सेकंड का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार की रफ्तार बेहद तेज थी और उसमें गाने बज रहे थे. एक तीखे मोड़ पर रफ्तार तेज होने के कारण चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा. कार सड़क किनारे लगे पोल से टकराई और सीधे 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.
देहरादून के बल्लीवाला इलाके में बीजेपी पार्षद के घर लूट की वारदात से हड़कंप मच गया. आरोप है कि घर में काम करने वाले नौकर ने परिवार के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसके बाद पार्षद और उनके पति-बेटे की तबीयत बिगड़ गई. इसी दौरान घर से नकदी और सोने के गहने गायब हो गए. पुलिस सीसीटीवी और अन्य सुरागों के आधार पर फरार नौकर समेत संभावित साथियों की तलाश कर रही है.
देहरादून में एक बीजेपी पार्षद के घर लूट की वारदात सामने आई है. आरोप है कि उनके परिवार ने जिस नौकर को ऑनलाइन हायर किया था, वो परिवार के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया. पुलिस जांच में जुटी है. पढ़ें पूरी कहानी.
Uttarakhand News: मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने छोड़ी BJP! विकासनगर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
देहरादून की दून यूनिवर्सिटी के अलकनंदा गर्ल्स हॉस्टल की मेस में सलाद में कीड़ा और स्नेल मिलने पर छात्राओं ने भारी हंगामा और प्रदर्शन किया. छात्राओं ने खाने की खराब गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की. विवाद बढ़ता देख कुलपति सुरेखा डंगवाल ने मामले की जांच कराने और मौजूदा मेस टेंडर निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
देहरादून के रायपुर इलाके में महिला को जबरन कार में बैठाने की कोशिश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि डेयरी के कारोबार में हुए 7.50 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था. महिला को डराने के लिए पांच आरोपी पहुंचे थे. पुलिस ने 19 वर्षीय युवती को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार आरोपी फरार हैं.
दिल्ली से लेकर देहरादून और बिहार के बांका, जमुई और समस्तीपुर तक लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की घटनाओं ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. कहीं सड़क पर रोककर बदसलूकी का आरोप है, तो कहीं इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. सवाल सिर्फ इन घटनाओं का नहीं. सवाल ये है कि आखिर बेटियों और महिलाओं को सुरक्षित माहौल कब मिलेगा?
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक बेहद डराने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है. देहरादून के नालापानी चौक के पास सुबह करीब 6 बजकर 45 मिनट पर एक महिला अपने बच्चे को स्कूल बस में छोड़ने के लिए गई थी. जब वह बच्चे को छोड़कर अपनी स्कूटी से वापस घर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक स्विफ्ट कार सवार दो युवकों ने उसे जबरन खींचने और अगवा करने की कोशिश की. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया.
सुबह का वक्त था. सड़क पर रोज की तरह सफाई चल रही थी. एक महिला स्कूटी से जा रही थी. तभी एक कार उसके पास रुकी. कुछ लोग उतरे और महिला को जबरन कार में खींचने लगे. महिला चीखी... चीख सुनकर सड़क साफ कर रही तीन महिलाएं झाड़ू लेकर दौड़ीं और आरोपियों से भिड़ गईं. देहरादून की इस घटना की पूरी कहानी अब सामने आई है.
देहरादून में बुधवार सुबह बेटी को कॉलेज बस तक छोड़कर लौट रही महिला को कार सवार युवकों ने बीच रास्ते रोक लिया. आरोप है कि दोनों ने उसे जबरन कार में खींचने की कोशिश की. महिला के विरोध और शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी फरार हो गए. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस तीन टीमें बनाकर उनकी तलाश कर रही है.
देहरादून के जोगीवाला स्थित मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक सुरक्षा गार्ड युवक से गाली-गलौज करने के बाद लात-घूंसों से उसकी पिटाई करता दिख रहा है. डिलीवरी बॉय माफी मांगकर खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन गार्ड नहीं रुका. वीडियो में गार्ड खुद को एक्स आर्मी मैन भी बता रहा है.
देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय काजल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि उसके पति ने ही उसके सिर में गोली दागी. दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था और जल्द तलाक होने की बात सामने आई है. वारदात के बाद पति ने पुलिस को सूचना दी और मौके से फरार हो गया.