scorecardresearch
 

यूट्यूबर्स हैं? गूगल ने बताया ऐसे हैकर्स हैक कर रहे हैं अकाउंट, हो जाएं सावधान

Google ने बताया, हैकर्स किस तरह से YouTubers के अकाउंट हैक कर रहे हैं. कंपनी ने फिशिंग कैंपेन के बारे में भी बताया है. हैकर्स अकाउंट को अलग अलग तरीके फिशिंग के जरिए भी हैक कर रहे हैं.

Advertisement
X
Photo for representation
Photo for representation
स्टोरी हाइलाइट्स
  • YouTubers के अकाउंट इस तरह से किए जाते हैं हैक
  • कैंपेन के जरिए YouTubers को टारगेट किया जाता है

यूट्यूबर्स के अकाउंट को इस तरह हैक कर रहे हैं साइबर क्रिमिनल्स. Google ने एक ऐसे फिशिंग कैंपेन के बारे में बताया है जिससे यूट्यूबर्स को टारगेट किया जा रहा है. 

इसके तहत 15 हजार फेक अकाउंट और 10 लाख से ज्यादा मैसेज पाए गए हैं जिसे YouTubers को टारगेट करने के लिए तैयार किया गया था. 

गूगल के मुताबिक फिशिंग अटैक अलग अलग हैकर्स के द्वारा किए जा रहे हैं. इस तरह के अटैक से हैकर्स सिर्फ यूट्यूबर्स का अकाउंट ही हैक नहीं कर रहे थे, बल्कि वो यूजर्स के कंप्यूटर को मैलवेयर से इन्फेक्ट भी कर रहे थे.

कंप्यूटर को मैलवेयर से टारगेट करके दरअसल हैकर्स उनके दूसरे अकाउंट्स की लॉगइन डिटेल्स भी हासिल कर रहे थे. यूट्यूबर्स के पास कैंपेन का झूठा नाटक करके उन्हें फंसाया जाता है और फिर हैकिंग होती है. 

हैकर्स बाकायदा कैंपेन बना कर YouTubers के अकाउंट हैक कर रहे थे. इसके लिए कैंपेन भी बनाए गए थे. इस कैंपेन का फोकस यूट्यूब अकाउंट्स थे. 

Advertisement

गूगल ने उस एडवरटाइजमेंट का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है जो इस हैकिंग के लिए बनाई गई थी. दरअसल हैकर्स YouTubers के पास  सेल्स पर्सन के तौर पर ऐड के लिए अप्रोच करते थे. 

हैकर्स यूट्यूबर्स को अच्छी डील भी देते थे. जैसे वीपीएन प्रोमोट करने के लिए, एंटी वायरस प्रोमोट करने के लिए या फिर किसी भी तरह का सॉफ्टवेयर को अपने चैनल पर प्रोमोट करने के लिए डील फाइनल करते थे. 

अगर क्रिएटर मान जाता तो इसके बाद वो उसे लिंक देते थे. जाहिर है उसे ओपन करने के लिए क्लिक करना होगा और इसके बाद उनके कंप्यूटर को मैलवेयर से इन्फेक्ट कर दिया जाता था. 

मैलवेयर को इस तरह तैयार किया जाता था कि वो टारगेट कंप्यूटर से कूकीज और पासवर्ड चुरा ले. एक बार हैकर के हाथ में YouTube यूजर्स की कूकीज आ गईं, इसके बाग वो अकाउंट टेकओवर कर सकते हैं. 

चूंकि YouTube और दूसरी गूगल सर्विसेज जीमेल से ऐक्सेस होती हैं, इसलिए जीमेल हैक करने के बाद उससे जुड़े हुए दूसरे अकाउंट भी हैक किए जा सकते हैं. इनमें गूगल ड्राइव, फोटोज भा शामिल हैं. 

गूगल के मुताबिक हैकर्स किसी का YouTube अकाउंट हैक करके उसे लाखों रुपये में बेच देते हैं. ये डिपेंड करता है कि किस अकाउंट के सब्सक्राइबर कितने हैं.

Advertisement

यूट्यूबर्स को हमारी सलाह है कि किसी भी ऐड कैंपेन को ऐक्सेप्ट करने से पहले उसे वेरिफाई कर लें. लिंक क्लिक जल्दबाजी में न करें, क्योंकि ऐसा करने से आप अपने यूट्यूब अकाउंट से हाथ धो सकते हैं. 
 

 

Advertisement
Advertisement