scorecardresearch
 

चोट के कारण IPL 2018 में नहीं खेल पाए थे स्टार्क, बीमा कंपनी से किया समझौता

मिशेल स्टार्क ने 2018 में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से नहीं खेल पाने के कारण 15 लाख 30 हजार डॉलर के बीमा भुगतान के मामले में समझौता कर लिया है.

Advertisement
X
Mitchell Starc
Mitchell Starc

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 2018 में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से नहीं खेल पाने के कारण 15 लाख 30 हजार डॉलर के बीमा भुगतान के मामले में समझौता कर लिया है.

‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ की खबर के अनुसार, ‘विक्टोरिया काउंटी अदालत में सुनवाई से सिर्फ दो दिन पहले सोमवार को यह समझौता हुआ.’ उन्होंने कहा, ‘समझौते की शर्तों को जारी नहीं किया गया है, जिसमें वित्तीय समझौता भी शामिल है, लेकिन कुछ दिनों में इसकी जानकारी अदालत को दी जाएगी.’

स्टार्क को 2018 आईपीएल से पहले केकेआर ने 18 लाख डॉलर (नौ करोड़ 40 लाख रुपये) में अनुबंधित किया गया था, लेकिन वह दाएं पैर में चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 10 मार्च 2018 को दावा किया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टूटती हुई पिच पर पैरों के निशान के कारण उबड़ खाबड़ सतह पर गेंदबाजी करने के कारण उनकी दाईं पिंडली में दर्द है.

Advertisement

अगले कुछ गेंदबाजी सत्र में हालत और खराब हो गई और तीसरे टेस्ट के दौरान उनके दायें पैर में फ्रेक्चर हो गया. स्टार्क ने पिछले साल अप्रैल में अपने बीमाकर्ता के खिलाफ अदालत की शरण ली थी. बीमाकर्ता ने पोर्ट एलिजाबेथ में दूसरे टेस्ट में चोट के समय को गलत बताया था. स्टार्क और बीमाकर्ता दोनों ने अदालत में अपने दावों के पक्ष में साक्ष्य मुहैया कराए थे.

Advertisement
Advertisement