उत्तर प्रदेश के हापुड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दिव्य बालाजी धाम के गंगा-जमुना सिद्धपीठ में भीषण गर्मी को देखते हुए प्याऊ की व्यवस्था की गई थी. देर रात एक युवक वहां पहुंचा और प्याऊ में लगी पानी की टोटी खोलकर अपने साथ ले गया. यह पूरी घटना वहां लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई. जिसमें युवक साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. मंदिर प्रशासन का आरोप है युवक जोमैटो कंपनी का डिलीवरी कर्मचारी है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गया.