भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने वनडे टीम में युवा खिलाड़ियों को लगातार मौका नहीं मिलने पर सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को 50 ओवर के क्रिकेट में भी अवसर मिलना चाहिए. युवराज ने कहा कि इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें जल्द टीम में जगह मिल सकती है. उन्होंने अभिषेक की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत को दिया.