सूरत के अलथाण इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार डंपर ने एक्टिवा सवार 28 वर्षीय युवक जयेशभाई को कुचल दिया. हादसा मेट्रो मॉल के पास हुआ और पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में दिखाई देता है कि सड़क पर सामान्य आवाजाही के बीच तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी और आगे बढ़ गया.