योगी सरकार प्रदेश का दसवां बजट आज पेश करने जा रही है जिसका अनुमानित आकार नौ दशमलव एक दो लाख करोड़ रुपये है. यह बजट विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेशवासियों को खुश करने और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. इस बजट में खास तौर पर युवाओं, महिलाओं, किसानों और रोजगार सृजन पर जोर दिया गया है.