यूपी की योगी सरकार ने LDA की नाक के नीचे रिहायशी नक्शे पर बनी एक इमारत में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने पर कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है. इस मामले की रिपोर्ट एलडी से तलब की गई है. भवन मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है, जिसमें वे 15 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा गया है. यदि जवाब नहीं मिला तो योगी सरकार की टीम बुलडोजर कार्रवाई करेगी और इमारत को ध्वस्त कर दिया जाएगा.