लखनऊ में नेशनल हैंडलूम डे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए 'बबुआ' शब्द का इस्तेमाल किया. उन्होंने वर्ष 2017 से पहले की कानून व्यवस्था, बिजली, सड़क और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पूर्व सरकारों पर सवाल उठाए. अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश में हुए बदलाव और सरकार की विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया.