रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ी सुविधा का ऐलान किया है. 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक राज्य परिवहन निगम की बसों में महिलाएं एक साथी के साथ मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. मुख्यमंत्री ने सुरक्षित सफर के लिए पुलिस और प्रशासन को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं. बस चालकों की जांच, निजी वाहन चालकों का सत्यापन और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रहेगी.