राजस्थान के कोटा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला अपने परिवार से बिछड़ गई थी. जिसके 15 साल बाद महिला अपने पति, बेटे और बेटी से दोबारा मिली. 15 साल बाद बिछड़े परिवार से मिलने का ये पल आंखें नम कर देने वाला था. परिवार ने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और आश्रम का आभार जताया.