यूपी के कानपुर के रावतपुर में उमा कुशवाहा का शव घर के अंदर कुर्सी पर बैठी अवस्था में मिला. गले पर गहरे निशान और घर में बिखरा सामान देखकर लूट की कोशिश के दौरान हत्या की आशंका है. पुलिस CCTV फुटेज और फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर जांच कर रही है.