ब्रजभूमि में चल रही 84 कोस परिक्रमा के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है. हरियाणा की लोक गायिका काजल चौधरी अपनी बुजुर्ग सास की लंबे समय से जुड़ी इच्छा को पूरा करने के लिए उनके साथ यात्रा कर रही हैं. श्रद्धा, सेवा और पारिवारिक सम्मान की यह मिसाल परिक्रमा मार्ग पर चर्चा का विषय बनी हुई है. श्रद्धालु इसे समर्पण और मानवीय संवेदनाओं का अनूठा उदाहरण बता रहे हैं.