पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 93 प्रतिशत मतदान हुआ था जो एक बड़ा रिकॉर्ड था. अब दूसरे चरण पर सभी की नजर है कि क्या यहां के लोग इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे. महिलाओं की लंबी कतार सुबह से ही देखी गई है. पहले चरण में मतदान का जो उत्साह और भागीदारी थी, वह बेहद प्रेरणादायक थी. राजनीतिक विशेषज्ञों की भी मानना है कि मतदान में रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना बनी हुई है.