दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं. पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ-साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जेल में हैं. खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ नई चार्जशीट दायर करेगा, जो सप्लीमेंट्री चार्जशीट होगी.