क्या अमेरिका या इजरायल ईरान के अंदर ग्राउंड फोर्स के साथ हमला शुरू करेंगे. अमेरिका की तरफ से साफ किया गया है कि मौजूदा एयर रेड्स को कुछ और दिनों तक जारी रखा जाएगा ताकि ईरान की ताकत कमजोर हो सके. अगर जरूरत पड़ी तो सैनिकों को जमीन पर उतारा जा सकता है ताकि जीत के करीब पहुंचा जा सके. इस रणनीति में अमेरिका अपनी मजबूती और नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी कोई अंतिम कदम नहीं उठाया गया है.