अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में लगी वाइल्ड फायर को भारतीय वायुसेना V5 हेलीकॉप्टर के साथ लगातार आग बुझाने के ऑपरेशन में जुटी हुई है. अब तक 1 लाख 39 हजार लीटर पानी इस आग को बुझाने में इस्तेमाल हो चुका है. बॉम्बे बकेट का उपयोग विषम और कठिन इलाके में किया जा रहा है क्योंकि यहाँ का टेरेन उड़ान भरने और ऑपरेशन करने के लिए बेहद मुश्किल है.