तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के न्यू बाबा नगर इलाके में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि मोहम्मद मुस्तफा ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी अजमेरा बेगम पर चाकू से हमला कर उनकी जान ले ली. घटना के समय दंपति के 3 बेटे भी घर में मौजूद थे. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.