खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने मुस्लिम देशों पर हमलों का सिलसिला शुरू कर दिया है. इस स्थिति में दुनिया की सबसे बड़ी संस्था यूनाइटेड नेशंस ने चुप्पी साध रखी है जबकि 57 मुस्लिम देशों की सबसे बड़ी संगठन ओआईसी भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है. 15 तेल उत्पादक देशों की संस्था ओपेक ने भी कोई साझा बयान नहीं दिया. हालांकि रूस, चीन, पाकिस्तान, तुर्की, मलेशिया, और इराक जैसे चुनिंदा देशों ने इस स्थिति पर अपनी संवेदना जताई है.