हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट यानी जल विद्युत परियोजनाओं में इस्तेमाल होने वाली सुरंगों का मुख्य उद्देश्य नदी के पानी को हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर जनरेशन सेंटर तक सुरक्षित रूप से पहुंचाना होता है. लेकिन इन हाइड्रोलिक टनल के निर्माण और विशिष्ट डिजाइन के कारण इनमें हमेशा एक बड़ा खतरा मंडराता रहता है. चूंकि ये सुरंगें सीधे पहाड़ों को काटकर बनाई जाती हैं और नदी इनके बिल्कुल करीब से होकर बहती है, इसलिए इनमें बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है.