थलपति विजय की राजनीतिक सफलता के बाद उनके परिवार की चर्चा भी तेज हो गई है. उनकी मां शोभा चंद्रशेखर सिर्फ स्टार मदर नहीं, बल्कि तमिल इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर, राइटर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रही हैं. उन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया है. विजय के करियर और सफलता में उनके परिवार, खासकर मां के समर्थन को बेहद अहम माना जाता है.