पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय आरोपी जैब जुबेर अंसारी ने 2019 में अमेरिका से अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर भारत वापस लौट आए. इसके बाद उन्होंने मुंबई में कोचिंग क्लास शुरू की, लेकिन कोचिंग बंद होने के बाद वे मीरा रोड के एक फ्लैट में अकेले रह रहे थे. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जुबेर के मोबाइल में कुछ भड़काऊ वीडियो और आपत्तिजनक दस्तावेज मौजूद हैं, जो मामले की गहराई में जांच की आवश्यकता को दर्शाते हैं.