56 साल के मोजतबा खामेनेई ने ईरानी धार्मिक शहर कोम से इस्लामिक थियोलॉजी की पढ़ाई पूरी की. 2022 में उन्हें अयातुल्लाह की उपाधि मिली. इससे पहले वे किसी सरकारी पद पर नहीं थे, लेकिन आईआरजीसी की फोर्स और धार्मिक मिलिशिया के साथ मिलकर अपने पिता के क्षेत्रीय और घरेलू एजेंडे को आगे बढ़ाया.