अभी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में काफी गिरावट आई है जिससे निवेशकों के लिए यह सोचने का समय है कि क्या यह सही समय है खरीदारी का या थोड़ा इंतजार करना चाहिए. जिन्होंने पहले ही ऊंचे भाव पर निवेश किया है उन्हें धैर्य रखना चाहिए और धीरे-धीरे छोटे हिस्सों में खरीदारी करके एवरेज कर सकते हैं जिससे नुकसान कम होगा. नए निवेशक भी धीरे-धीरे बाजार की स्थिति देखकर अपनी खरीद शुरू कर सकते हैं.