कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रामदास अठावले ने कहा कि कांग्रेस में अब दम नहीं बचा है. नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में बीजेपी को सक्रिय रूप से बढ़ा दिया है. खासकर असम में बीजेपी की सरकार बनने वाली है. कई लोग कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, जो पार्टी की कमजोरी को दर्शाता है.