सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन की खबर से औरैया के बिधूना में स्थित ननिहाल में शोक की लहर है. जैसे ही परिवार को प्रतीक की मौत की सूचना मिली, रिश्तेदारों और करीबी लोगों में मातम फैल गया. प्रतीक के मौसा और पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रतीक बेहद सौम्य स्वभाव के थे.