अपनी सशक्त रणनीति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के पचास प्रतिशत टैरिफ के दबाव के आगे झुके नहीं. मोदी की भविष्यवाणी सही साबित हुई कि नया विश्व क्रम भारत के पक्ष में होगा. अमेरिकी ट्रेड डील ने देश में बेहतर व्यापार और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया. सांसदों की बैठक में मोदी के भाषण पर माहौल 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से गूंज उठा. भारत ने यह साबित किया कि चाहे अमेरिका हो या यूरोपियन यूनियन, कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, भारत अपनी शर्तों पर डील करने में सक्षम है.