प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने भारत के लिए मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ को 18 प्रतिशत तक कम किया. यह एक महत्वपूर्ण फैसला है जिससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे. भारत की 140 करोड़ आबादी की तरफ से धन्यवाद व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं साथ मिलती हैं तो हर किसी को लाभ होता है.