पश्चिम बंगाल में गंगा के उफान से रतुआ ब्लॉक अस्पताल का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा पानी में डूब गया है. मुख्य मार्ग कटने से अस्पताल तक पहुंचने का रास्ता केवल नाव तक सीमित है. बिजली भी पूरी तरह गुल है और गलियारों में सांप व कीड़े घूम रहे हैं. इसके बावजूद डॉक्टर अरिजीत और मेडिकल स्टाफ ने अस्पताल नहीं छोड़ा. वे घुटने तक पानी में चलकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं.