पश्चिम बंगाल में 9 एग्जिट पोल सामने आए जिनमें से 7 ने बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया. इस पर ममता बनर्जी ने 9 मिनट का वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने अपनी पार्टी को 226 सीट मिलने वाला एग्जिट पोल बताया और चुनाव आयोग पर बीजेपी के साथ मिलीभगत कर साजिश करने का आरोप लगाया.