आईपीएस अजय पाल का वीडियो वायरल होने के बाद बंगाल में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने इंडिकेट किया कि जो खेला शुरू किया गया था उसे वे समाप्त करेंगे. यह विवाद उस वीडियो के बाद शुरू हुआ जिसमें अजय पाल शर्मा, जो कि पुलिस पर्यवेक्षक हैं, जहांगीर खान के घर पर धमकी की शिकायत की जांच करने गए थे और वहां उन्होंने जहांगीर खान को चेतावनी दी.