पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साथ नई कैबिनेट की तस्वीर भी साफ हो गई है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ कई प्रमुख नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. नई सरकार में महिला, मतुआ, आदिवासी और ब्राह्मण समुदाय के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है. बीजेपी ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश करते हुए अनुभवी और नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया है.